मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आईसीएआई की जिला शाखा ने शुक्रवार को विश्व महिला दिवस को लेकर एक परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट की भूमिका पर विशेष कर चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र की सहायक निदेशक अभिलाषा भारती ने एमएसएमई के क्षेत्र में भूमिका को रेखांकित किया। कहा कि इस क्षेत्र में महिला सीए के काम करने के असीम संभावनाएं हैं। कार्यक्रम की सत्र अध्यक्ष दिव्या अरोड़ा गुप्ता सहित अन्य ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। स्नेहा शाह ने एमएसएमई में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए उभरते अवसरों के बारे में बताया। रिया बरोलिया ने महिला पेशेवरों के लिए व्यक्तिगत विकास एवं आत्म नेतृत्व पर मार्गदर्शन किया। सीए शिल्पी केजरीवाल ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में ...