मथुरा, जून 27 -- अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में किया गया। इसमें लगाई गई प्रदर्शनी में मथुरा जनपद के ओडीओपी श्रंगार पोशाक एवं ओडीओसी उत्पाद पेड़े की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतिभागियों ने दोनों ही स्टॉल्स को खूब पसंद किया। यहां नोयडा विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम के साथ ही एक निजी क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक मैनीफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन भी हुआ। इसके साथ ही इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ओडीओपी एवं ओडीओसी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मथुरा जनपद से ओडीओपी उत्पादों की श्रेणी में सुंदर कुमारी ने कान्हा की श्रंगार पोशाक की स्टॉल लगाई। यह भी पढ़ें- एमएसएमई डे कार्यक्रम में लगी मथुरा के उत्पादों की प्रदर्शन वहीं ओडीओसी उत्पादों की श्रेणी में धर्मपाल सिंह ने मथुरा के प...