आदित्यपुर, जनवरी 16 -- आदित्यपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने और स्थानीय एमएसएमई उद्योगों को रक्षा उत्पादन से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित एमएसएमई डिफेंस कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि झारखंड संसाधनों से संपन्न राज्य है, ऐसे में यहां डिफेंस कॉरिडोर क्यों नहीं बन सकता। जो सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें और आगे बढ़ाने की जरूरत है। रांची में आयोजित एस्टेक कार्यक्रम और डिफेंस कॉन्क्लेव के सफल आयोजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में करीब 200 स्टॉल लगाए गए, जो राज्य की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है। डिफेंस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री को भी आमंत्रण दिया गया था। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक संकेत नहीं है, लेकिन जहां-जहां डिफेंस कॉरिडोर बने हैं, वहा...