नई दिल्ली, अगस्त 20 -- - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेगा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का किया शुभारंभ, इसके तहत 49.74 करोड़ रुपये की लागत से 30,000 से अधिक एमएसएमई होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री की भागीदारी नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता अनुव्रत भवन में 'रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस' योजना के अंतर्गत आयोजित 'मेगा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम' में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई गति देने और राजधानी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों(एमएसएमई) को आधुनिक कौशल, तकनीक, वित्त और नए बाजारों से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

प्रधानमंत्री की योजना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आरएएमपी योजना के तहत ...