प्रयागराज, जून 27 -- अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से शनिवार को एक होटल में आयोजित एमएसएमई कॉन्क्लेव में अधिकारियों, उद्योगपतियों ने नवाचार और तकनीक पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को सम्मानित किया गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक काशीनाथ ने कहा कि प्रयागराज से महानगरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर हवाई संपर्क आवश्यक है। प्रयागराज डाक मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक सुशील कुमार तिवारी ने शहर के डाक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत की एयरमेल सेवा की शुरुआती उड़ानों में संगम क्षेत्र से लगभग छह हजार पत्र नैनी ले जाए गए थे।आईडीएफसी, यह भी पढ़ें- एमएसएमई देश में रोजगार का दूसरा बड़ा साधन :...