प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से 27 जून को होटल कान्हा श्याम में एमएसएमई कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि होंगे। कॉन्क्लेव में प्रख्यात फिल्म निर्माता एवं अभिनेता तिग्मांशु धूलिया, हंगामा डिजिटल मीडिया के सीईओ नीरज रॉय, सी-डैक के निदेशक आदित्य सिन्हा और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से जुड़े के सेल्वकुमार समेत कई विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...