लखनऊ, मई 3 -- परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में एमएसएमई क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने और एमएसएमई के समग्र विकास में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह रविवार को गोमती नगर स्थित निजी होटल में आईसीएमएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की नॉर्दर्न इंडिया रीजनल काउंसिल द्वारा 'एमएसएमई यूपी: पावररिंग विकसित भारत 2047' विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आईसीएमएआई लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन रंजीत सिंह ने बताया कि किस प्रकार एक सीएमए सरकार और एमएसएमई उद्योगों के बीच एक मजबूत पुल के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन एवं लागत प्रबंधन के माध्यम से ही छोटे उद्योगों को व...