धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की ओर से पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में उद्यमी जागरूकता और विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की प्रमुख पहलों विशेष रूप से राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में मुद्रा योजना से जुड़ेंगे 35 प्रशिक्षणार्थीकार्यक्रम का उद्देश्य इसके माध्यम से नए और मौजूदा उद्यमियों को सशक्त बनाना है ताकि केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा सार्वजनिक खरीद नीति के तहत अनिवार्य 4% खरीद लक्ष्य को पू...