मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के आईक्यूएसी सेल एवं इन्फोटेनमेंट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यू एमएसएमई स्पोर्ट स्कीम विषय पर कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं और स्टार्टअप की संभावनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य डॉ. मित्तल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर युवा न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने एमएसएमई सेक्टर को देश की अर्थव...