एमएसएमई ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर
प्रयागराज, जून 23 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (एमवाईयूवीए) योजना की समीक्षा बैठक मंगलवार को विकास भवन में जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 28 सौ ऋण स्वीकृति एवं वितरण लक्ष्य की प्रगति पर चर्चा की गई। सहायक आयुक्त उद्योग सुरेंद्र सॉखला ने बैंकों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप ऋण आवेदन स्वीकृत कर लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही 27 जून को मनाए जाने वाले एमएसएमई दिवस के अवसर पर ऋण वितरण में तेजी लाने पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- डीएम ने युवा उद्यमियों को लोन बांटने में आनाकानी पर बैंकर्स को लगाई फटकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.