मुरादाबाद, मार्च 29 -- उद्यमशीलता और कारीगरी के दम से दमकने वाला मुरादाबाद एक बार फिर इस क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों की झोली में पुरस्कार गिरने से दमका। रविवार को प्रदेश सरकार की ओर से उद्यमियों व शिल्पकारों को स्टेट अवार्ड दिये गए। मुरादाबाद के उद्यमी और दो महिला शिल्पकारों को अवार्ड का गौरव हासिल हुआ। एमएसएमई व शिल्प पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में हुआ जहां प्रदेश के एमएसएमई तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री राकेश सचान ने पुरस्कार वितरित किये गए। मुरादाबाद के उद्यमी कार्तिक अग्रवाल को राज्य एमएसएमई का प्रथम पुरस्कार दिया गया। मैसर्स कार्तिक ट्रेडर्स के संचालक कार्तिक को ट्रॉफी, पचास हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र आदि दिए। छजलैट के कुचावली निवासी शिल्पकार मीनाक्षी को वूड बर्निंग आ...