एटा, जून 25 -- एटा, गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर जैथरा में अपंजीकृत क्लीनिकों पद छापामार अभियान चलाया। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्लीनिक सील किये है। जबकि एक क्लीनिक संचालक को नोटिस देने की कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की छापेमार कार्रवाई से कस्बा के अपंजीकृत क्लीनिक, हॉस्पीटल संचालकों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को एसीएमओ डा. सुधीर कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बा जैथरा में अपंजीकृत क्लीनिकों पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कस्बा जैथरा अपंजीकृत दंत क्लीनिक पर पर कोई वैद्य दस्तावेज न होने पर सील करने की कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के निरस्त आवेदनों की होगी समीक्षा का...