चाईबासा, नवम्बर 28 -- चाईबासा। एमएल रूंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा के तीन प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। इनमें कक्षा 10 के कार्तिक कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर योग में प्रथम, अंकाश कुमार नंदी ने स्पीच प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा 11वीं विज्ञान संकाय के सुमन सौरभ सिंकू ने नेशनल लेवल किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। तीनों छात्रों के उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवित्र कुमार दास तथा सचिव सह प्राचार्या शिल्पा गुप्ता ने उनके अभिभावकों तथा कोच को पुष्पगुच्छ तथा चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुष्मा जोजवार ने किया। मौके पर उषा कुमारी, रीना जयश्री मिंज, प्रीतम लकड़ा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.