एमएल भटनागर इलेवन ने पांच विकेट से मैच जीता
कानपुर, मई 19 -- कानपुर। स्व. मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में एमएल भटनागर इलेवन ने नरेंद्र पांडे इलेवन को पांच विकेट से पराजित किया। सप्रू मैदान पर हुए मैच में नरेंद्र पांडे इलेवन की टीम ने 32.1 ओवर में 129 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन पाल ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में राज सिंह ने चार, विराट शुक्ला व तनुष अवस्थी ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में एमएल भटनागर इलेवन ने 27.3 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से शौर्य उपाध्याय ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में स्कंद सेंगर ने दो विकेट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.