गंगापार, फरवरी 26 -- बगहा गांव स्थित एमएल पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज का वार्षिक समारोह 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पब्लिक स्कूल के चेयर मैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। वार्षिक समारोह की बच्चों व शिक्षकों में काफी उत्साह है। सफलता को लेकर स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने वाले बच्चों को गीत, संगीत, डांस का हुनर सिखाने में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...