बस्ती, सितम्बर 21 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट) का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को पटेल चौक स्थित मैरेज लॉन में हुआ। इसमें फैजाबाद- गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जनपदों के संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता प्रदेशीय कोषाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र वर्मा व संचालन जिला प्रवक्ता बाबूराम ने किया। शिक्षक नेता राजीव यादव ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों का चुनाव है, इसमें राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप हरगिज नहीं होना चाहिए। प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि वास्तव में स्वतंत्र व सेवारत शिक्षक होना चाहिए, तभी वह सदन में शिक्षकों के हित के साथ मजबूती से खड़ा रह सकता है। अध्यक्षता कर रहे प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन लगातार शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के लिए ...