मुजफ्फर नगर, जून 24 -- मुजफ्फरनगर मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में गैर-शिक्षकों द्वारा चुनाव लड़ने के मुद्दे और शिक्षकों व प्रबंधकों की लंबित समस्याओं को लेकर मंगलवार को स्थानीय स्तर पर प्रेस वार्ता की। इसमें वक्ताओं ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मूल भावना की रक्षा करने तथा शिक्षक समाज के वास्तविक प्रतिनिधित्व की पुरजोर मांग उठाई। इस दौरान घोषणा की गई कि क्षेत्र की गरिमा बचाने के लिए जल्द ही उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की जाएगी।चौधरी छोटूराम इंटर कालेज में हुई पत्रकार वार्ता में शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. कुलदीप मलिक ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि शिक्षक समाज के सम्मान और अधिकारों की है। उन्होंने बताया कि अब तक पांच हजार से अधिक शिक्षकों ने लिखित समर्थन पत्र देकर इस मुहिम ...