आजमगढ़, फरवरी 12 -- फरिहा, संवाददाता। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने गुरुवार को विधान परिषद में नियम 110 के तहत ऐतिहासिक तमसा नदी के जल को दूषित होने से बचाने का मुद्दा उठाया। जिस पर सभापति ने मामला सरकार को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। एमएलसी ने कहा कि नदियों को स्वच्छ रखने और पुनरुत्थान के कार्य में लगातार योगी सरकार लगी है। आजमगढ़ में तमसा नदी में दत्तात्रेय स्थल पर हुए जनसहभागिता और प्रशासन के संयुक्त कार्य की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में की। लेकिन यही तमसा नदी आजमगढ़ के शहरी इलाके में 20 छोटे-बड़े सीवरेज, नालों की वजह से दूषित हो रही है। स्थिति यह है कि आजमगढ़ शहर तीन तरफ से तमसा नदी से घिरा हुआ है। पांच लाख से ऊपर आबादी वाले इस शहर में नगरपालिका है। 25 वार्ड हैं। इन व...