लखनऊ, जून 17 -- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के न्यू हैदरगंज-3 और लेबर कॉलोनी वार्डों में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा की विधायक निधि से निर्मित होने वाली सड़कों का बुधवार को शिलान्यास हुआ। ये सड़कें क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी। कार्यक्रम में पार्षद विनोद यादव, प्रवीण गर्ग, अरविंद मिश्रा, अनिल पांडे, ऋषि शर्मा, नवनीत शर्मा, अनुज शुक्ला,बूथ अध्यक्ष यशपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह, बूथ अध्यक्ष तेज बहादुर सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में लखनऊ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर र...