नवादा, मार्च 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी से मुलाकात की। इस क्रम में आगामी सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद में शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाने का मांग पत्र सौंपा। ​प्रतिनिधिमंडल में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व प्रधान सचिव ललितेश्वर शर्मा तथा परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के महासचिव जतिन कुमार शामिल रहे। मुलाकात के दौरान नेताओं ने शिक्षकों की सेवा शर्तों और वेतनमान से जुड़ी विसंगती दूर करने, शिक्षकों के लिए अंतर जिला व पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया को अविलंब शुरू करने, नियोजित शिक्षकों के रिटायरमेंट के बाद अविलम्ब सभी देय लाभ प्रदान क...