एमएलसी पाठक ने डिप्टी सीएम के सामने रखीं शिक्षकों की मांगें
कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। एमएलसी अरुण पाठक ने मंगलवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से जुड़े पुरानी पेंशन, तदर्थ शिक्षकों की सेवा, स्थानांतरण नीति, शिक्षामित्रों की टीईटी, सेवानिवृत्ति आयु और स्थानांतरण समेत कई विषयों के समाधान की मांग रखी। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर व्यापक एवं सार्थक चर्चा हुई। एमएलसी ने माध्यमिक विद्यालयों में 07 अगस्त 1993 से 30 दिसंबर 2000 के मध्य तदर्थ नियुक्त एवं बाद में विनियमित शिक्षकों की तदर्थ सेवा को जोड़कर उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने का मुद्दा भी उठाया। विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल किया जाए। शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की मांग रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.