सुल्तानपुर, मार्च 17 -- बल्दीराय सुलतानपुर। तहसील परिसर बल्दीराय में मंगलवार को विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र सिंह ने इसौली विधानसभा क्षेत्र की 14 सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार प्रदेश में विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, जिसमें सड़क, बिजली, पानी जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर मौजूद लोगों ने विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.