प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता क्षेत्र के जेआरडी महिला इंटर कॉलेज खरगीपुर में गुरुवार को अंक पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक शिवाकांत द्विवेदी की ओर से मेधावी छात्राओं को अंक पत्र, मेडल दिया गया। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष आरडी आरपीएस कॉलेज के प्रबंधक कुंदन सिंह, कॉलेज प्रबंधक बच्चा मौर्या ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली आठवीं की छात्रा आयुषी शुक्ला, 11वीं की छात्रा हुमैरा बानो को 21-21 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...