लखीसराय, अप्रैल 30 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। भागलपुर के चिकित्सक और एमएलसी डॉ. एन के यादव ने मंगलवार की रात में कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची प्रकाशन, इस बार फिर टिकट मिलने पर विधान पार्षद का चुनाव लड़ने आदि पर विचार-विमर्श किया। मौके पर शशिभूषण सिंह, अनुज सिंह, नगर भाजपा अध्यक्ष रौशन कुमार झा सुग्गा आदि ने एमएलसी का स्वागत किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने सूर्यगढ़ा प्रखंड में डिग्री कालेज खोलने की मांग की तो उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रखंड में डिग्री कालेज खोल रही है तो यहां भी जरूर खुलेगी। यह भी पढ़ें- एमएलसी ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया यह भी पढ़ें- Sarkari Job Alert 2026: बिहार के 208 ब्लॉकों में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, 9152 पदों पर होगी बंपर बहाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...