एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
मेरठ, जून 7 -- मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने नगर मंडल स्थित लेडीज पार्क में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण महाभियान-2026 के अंतर्गत पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण आज के समय की सबसे अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन से पर्यावरणीय संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।मौके पर भाजपा के महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पार्षद कुलदीप बाल्मीकि, संदीप रेवड़ी, डोली गुप्ता, पूर्व पार्षद गौरव नामदेव और अनिता मौजूद रहे। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.