सिद्धार्थ, अक्टूबर 30 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा सरकार की जनविरोधी और पीडीए विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित वर्ग का जनादेश है। वाराणसी, लखनऊ और आगरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की जीत से स्पष्ट है कि जनता बदलाव चाहती है।उन्होंने कहा कि विधान परिषद की पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और नीतियों पर जनता के भरोसे को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- सपा ने भाजपा को लखनऊ में दी बड़ी मात, सारे सिटिंग MLC जीते, सिर्फ अवनीश हार गए कांति से उन्होंने कह...