दरभंगा, अक्टूबर 7 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कुल 24 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के समक्ष दाखिल किया। 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सात अभ्यर्थी राष्ट्रीय जनता दल से कुमर राउत दो सेट में, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी से रामदेव राय दो सेट में, शमशाद अली निर्दलीय एक सेट में, जनसुराज पार्टी से सुरेश प्रसाद राय दो सेट में, संतोष कुमार ईश्वर निर्दलीय दो सेट में, निक्की झा निर्दलीय एक सेट में व अहमदुल्लाह निर्दलीय ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।वहीं, यह भी पढ़ें- बिहार की 8 MLC सीटों पर नामांकन खत्म, 164 ने पर्चा भरा; दरभंगा स्नातक पर 40 कैंड...