एमएलसी चुनाव जीत सीएम सम्राट से मिलने पहुंचे ब्रजवासी, मुलाकात की बताई वजह; तेजस्वी पर भड़के
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- तिरहुत स्नातक सीट पर दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। ब्रजवासी अपनी पत्नी, बेटी और बेटे लोकसेवक आवास पहुंचे जहां सीएम ने सबका स्वागत किया। ब्रजवासी ने सीएम को बड़े दिल का नेता बताते हुए आभार जताने के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आलोचना की। उन्होने सीएम से मिलने की वजह भी बताई। उन्होंने फिलहाल किसी पार्टी में शामिल होने की संभावना से भी इनकार किया। तिरहुत शिक्षक सीट पर फिर से जीत दर्ज करने वाले नरेंद्र सिंह ने सीएम से मुलाकात की। सीएम ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर नव निर्वाचित एमएलसी को जीत की बधाई दी। बंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक सीट पर जदयू के उम्मीदवार अभिषेक झा को दूसरी बार हराया है। 2024 में देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.