एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर
शामली, अक्टूबर 3 -- शामली। एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने और मतदाताओं से लगातार संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि चुनाव संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार संपर्क अभियान चलाने और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों व सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचाने को कहा। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि एमएलसी चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता मतदाता सूची का अध्ययन कर अपने-अपने क्षेत्रों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.