नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- बिहार की आठ विधान परिषद सीटों पर आज शुक्रवार को मतदान हो रहा है। इस बीच पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में मोकामा में बवाल की खबर आई है। प्रखंड कार्यालय मतदान केंद्र के पास अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। बवाल की सूचना पर एसडीपीओ राम कृष्ण दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने उनके साथ भी बहस की। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबों को खदेड़ दिया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इस बीच नीरज कुमार ने अपनी जीत का दावा किया है तो अनंत सिंह ने कहा कि अनुज कुमार ही जीतेंगे। पटना स्नातक हॉट सीट बन गया है जिसके परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोकामा के प्रखंड स्थित बूथ के पास दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर वोट देने ...