लखनऊ, जनवरी 7 -- अलीगढ़ जनपद के सदस्य विधान परिषद डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरुजी के लेडर पैड का गलत प्रयोग कर किसी ने बिजनौर में कार्यरत अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सारस्वत की शिकायत की। शैलेंद्र लोक निर्माण विभाग के बिजनौर जनपद के निर्माण खंड-दो में तैनात हैं। हजरतगंज कोतवाली के दरोगा शशिकांत सिंह के मुताबिक पत्र पर एमएलसी डॉ. मानवेंद्र के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। पत्र में लिखा गया कि अधिशाषी अभियंता का कार्य संतोषजनक नहीं है। पत्र आठ अप्रैल 2025 को विशेष सचिव गृह (पुलिस) अनुभाग-चार से पुलिस उपायुक्त मध्य के यहां भेजा गया। विधान परिषद द्वारा यह लिखित शिकायत की गयी थी कि सदस्य विधान परिषद के कूटरचित लेटर पैड का उपयोग करते हुए फर्जी हस्ताक्षर किए गए। पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है। उधर, इस पत्र की जानकारी होने के बाद एमएलसी डॉ....