शामली, अगस्त 7 -- शामली। एमएलसी किरण पाल कश्यप ने विधान परिषद में अयोध्या श्रीराम मंदिर से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर सरकार से जांच की मांग की। उन्होंने सभापति के समक्ष अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि मंदिर और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं में यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इससे जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण और इससे संबंधित कार्यों में कई अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं, जिनकी जांच कर वास्तविक दोषियों को सामने लाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का संबंध समाज के सभी वर्गों से रहा है। उन्होंने निषादराज, केवट और माता शबरी के प्रसंगों का उल्लेख...