एमएलसी और सांसद ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर, जून 12 -- महराजगंज। क्षेत्र के रमदेईया गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा राम यादव की पत्नी तथा समाजसेविका कमला देवी यादव के निधन पर गुरुवार को श्री सीताराम यादव इंटर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी तथा विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि कमला देवी जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। उनका जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। विशिष्ट अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान महावीर यादव, अच्छेलाल पाल, केशरी प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विधायक ने जनसंघ काल के कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.