एमएलसी उम्मीदवार बनाने पर नंदवंशी चेतना मंच ने दी बधाई
बिहारशरीफ, जून 6 -- एमएलसी उम्मीदवार बनाने पर नंदवंशी चेतना मंच ने दी बधाई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा कार्यकर्ता अनिल ठाकुर को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाए जाने पर नंदवंशी चेतना मंच ने बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नंदवंशी चेतना मंच के प्रदेश महासचिव सतीश कुमार विद्यार्थी ने अनिल ठाकुर को एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनडीए नेतृत्व द्वारा अतिपिछड़ा समाज के एक युवा कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना समाज के लिए गौरव की बात है। बधाई देने वालों में राजकुमार ठाकुर, राकेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, चंदन शर्मा, भोला शर्मा, सुबोध शर्मा आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव के लिए चिराग पासवान का मास्टरस्ट्रोक, अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.