भागलपुर, अप्रैल 14 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार को मौजीलाल झा इंटरमीडिएट महाविद्यालय नाथनगर में शैक्षिक सत्र 2024-26 के लिए प्रतिभा सम्मान आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना एवं उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2024/26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विज्ञान संकाय में खुशी राज, कला संकाय में चांदनी कुमारी और वाणिज्य संकाय में आर्यन कुमार साह को प्रमाण पत्र, मेड...