बलरामपुर, फरवरी 26 -- बलरामपुर संवाददाता। जैनस इनिशिएटिव और रोटरी क्लब बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी को एमएलके पीजी कॉलेज के लाइब्रेरी सभागार में नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और प्रारंभिक जांच के माध्यम से समय पर परामर्श उपलब्ध कराना है। रोटरी क्लब बलरामपुर के सचिव राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। शिविर में आने वाले मरीजों की ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच कर विशेषज्ञ द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के हृदय रोगियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और हृदय संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहें।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.