दरभंगा, मार्च 26 -- दरभंगा। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026 के अंतर्गत ज्ञान प्रतियोगिता (चित्रकला, रंगोली एवं भाषण) का आयोजन 31 मार्च को पूर्वाह्न 09:30 बजे से एमएलएसएम कॉलेज में किया जाएगा। जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी फारुक इमाम ने बताया कि चित्रकला (एकल), रंगोली (तीन सदस्यीय समूह) एवं भाषण (एकल) का होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान प्रतियोगिता का विषय नदियों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण की आवश्यकता रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिले के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी ही इस प्रतिभागिता के लिए पात्र होंगे। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण केवल व्यक्तिगत (एकल) रूप में स्वीकार्य होगा, जबकि रंगोली प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण केवल तीन सदस्यों के ...