प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज। मोतीलाल मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह में गुरुवार को टीबी उपचार पर केन्द्रित राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय, प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर विशेषज्ञ टीबी के इलाज की नवीनतम तकनीक पर विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस (ईपीटीबी) पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से किया गया है। सेमिनार में 200 से अधिक टीबी विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...