भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर। टीएमबीयू ने एमएलआईएस और बीएलआईएस (2024-2025) के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र पीजी अंग्रेजी विभाग को बनाया गया है। एमएलआईएस की परीक्षाएं 6 से 13 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि बीएलआईएस की परीक्षाएं 8 से 15 अप्रैल तक आयोजित होंगी। दोनों ही पाठ्यक्रमों की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...