बिजनौर, फरवरी 9 -- नगीना। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के आने के चलते नगर की स्कूल कालेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने अलर्ट मोड पर केंद्रों की खामियों को दूर करने के साथ केंद्रों पर परीक्षाओं को सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई। नगर के एम एम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं व्यवस्थापक शाहिद अली गौहर ने बताया कि इस वर्ष उनके केंद्र पर हाई स्कूल में 582 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिसमें 223 छात्र है जबकि 359 छात्र आए हैं इंटर में 498 छात्र छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे जिनमें से 131 छात्र हैं जबकि 367 छात्र आए हैं हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा दो फलियों में 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जा रही है परीक्षाओं को शांतिप...