गोड्डा, अगस्त 26 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 को झारखंड के हितों के विरुद्ध बताते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसके विरोध में आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार की है। मंगलवार को सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के टेसो स्थित वन विभाग के डाकबंगला में प्रखंड अध्यक्ष विनोद मुर्मू की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार एवं केंद्रीय समिति सदस्य सिमोन मालतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- झामुमो का 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर जागरूकता, 7 सितंबर को प्रखंडों में एक दिवसीय धरनाबैठक के निर्णय बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 अगस्त तक सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं 30 अगस्त त...