जमशेदपुर, अगस्त 29 -- खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के विरोध को मुद्दा विहीन राजनीति बताते हुए कहा कि अधिनियम का उद्देश्य खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, वैध खनन और दीर्घकालिक स्थिरता को बढ़ावा देना है। सिन्हा ने कहा कि संशोधन से राज्यों के खनिज अधिकार या मौजूदा राजस्व व्यवस्था समाप्त नहीं होती। रॉयल्टी, नीलामी प्रीमियम, जिला खनिज फाउंडेशन और जीएसटी में राज्यों की हिस्सेदारी जारी रहेगी। उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप को भ्रामक बताया कि केंद्र झारखंड का खनिज राजस्व छीन रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 34 स्वीकृत कोयला ब्लॉकों में केवल चार चालू हो पाए हैं, जबकि 30 अब भी प्रक्रिया में हैं। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर मुद्दे प...