पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। केंद्र सरकार के खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन (एमएमडीआर) संशोधन अधिनियम के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का राज्यव्यापी जनजागरण अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नावाबाजार प्रखंड मुख्यालय में नुक्कड़ सभा और प्रतिवाद मार्च किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित कानून वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए युवा झामुमो नेता अविनाश देव, केंद्रीय समिति सदस्य जुगल किशोर चंद्रवंशी और उपाध्यक्ष असफर रब्बानी ने एमएमडीआर संशोधन कानून को झारखंड के अहितकारी बताया। साथ ही इसे हर हाल में वापस करने योग्य करार दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झामुमो का खान व खनिज संशोधन बिल के विरोध में ...