बोकारो, सितम्बर 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर बिल-2026 (खान एवं खनिज विकास विनियमन विधेयक) के विरोध में गुरुवार को पेटरवार प्रखंड के विभिन्न गांवों में झामुमो की ओर से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो के नेतृत्व में आयोजित अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में महिला-पुरुषों का व्यापक समर्थन मिला। अभियान के दौरान कोह पंचायत के बुढनगोड़ा, ओरदाना पंचायत के ओरदाना और ओबरा, चरगी पंचायत के लरबदार, कदमा टोला, कमार टोला तथा बुंडू पंचायत के भेलवा टांड़ और कमार टोला में लोगों को बिल के संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई। प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से केंद्र सरकार राज्य सरकारों को खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व सेस से वंचित करना चाहती है। यह भी पढ़ें- धरना-प्रदर्शन को ...