चक्रधरपुर, सितम्बर 6 -- ​मनोहरपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा पारित एमएमडीआर (खान और खनिज विकास व नियमन) संशोधन अधिनियम के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा की है। पार्टी के निर्णय के तहत आगामी 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंडों के साथ-साथ मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय में भी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उक्त बातें मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने शनिवार को मनोहरपुर में पार्टी की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस नए कानून से राज्यों का खनिजों पर सेस लगाने का अधिकार छीन लिया गया है। इससे राज्य सरकारों को मिलने वाले राजस्व का बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा और राज्यों की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: झामुमो की बैठक में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने पर ज...