एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन व नारेबाजी
गिरडीह, अगस्त 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला झामुमो ने रविवार को शहर की सड़कों पर प्रदर्शन कर एमएमडीआर बिल का विरोध किया। इसके पूर्व टावर चौक पर धरना देकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर खूब कोसा। धरना स्थल से झामुमो ने प्रदर्शन शुरु कर टावर चौक, कालीबाड़ी आदि सड़कों पर किया। इसका नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अगर केंद्र सरकार एमएमडीआर बिल को वापस नहीं लेती है तो झामुमो आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि किसी तरह हेमंत सोरेन को परेशान करे, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि इस बिल के पारित होने के बाद सबसे ज्यादा इसका असर मंईयां सम्मान योजना पर पड़ने की आशंका है, इसलिए झामुमो इस बिल का मुखर होकर विरोध कर रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो का जनजागरण अभियान 31...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.