चतरा, सितम्बर 24 -- चतरा, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम (एमएमआरडी) के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने चतरा जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह राजद के प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि डडक्त् कानून पूरी तरह से आदिवासी, मूलवासी और जनविरोधी है। केंद्र सरकार इस कानून के आड़ में झारखंड के जल, जंगल और जमीन को पूंजीपति मित्रों के हाथों बेचना चाहती है। यह भी पढ़ें- झारखंड के खनिज पर पहला हक राज्य का, बिल वापस ले केंद्र सरकार: सुभाष भोक्ता ने स्पष्ट किया...