दुमका, अगस्त 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। एमएमडीआर एक्ट केवल झारखंड के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए है। इस एक्ट के आने से राज्य की सरकार मनमानी तरीके से खनिज संपदा पर कर नहीं वसूल सकते हैं। इससे बड़े-बड़े उद्योगपति राज्य में उद्योग लगाने के दिशा में पहल करेंगे। इससे कोयला सहित अन्य खनिज संपदा में उद्योगपतियों को अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर एक्ट केवल झारखंड के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए है : बाबूलाल मरांडीनेता प्रतिपक्ष के विचार उपरोक्त बातें शुक्रवार को दुमका परिसदन में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से कही। नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की महागठबंधन की सरकार में अवैध करोबार को बढ़ावा मिलता रहा है। एमएमडीआर एक्ट के आने से कई तरह के अंकुश लगेंगे, इसी से झामुम...