एमएमडीआर एक्ट और चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- खान एवं खनिज विकास विनियमन (एमएमडीआर) संशोधन विधेयक 2026 और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने और एमएमडीआर एक्ट वापस लेने की मांग की गई। बाद में कांग्रेस के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात और दान की राशि में किसी भी स्तर पर हेराफेरी गंभीर विश्वासघात है। इसकी निष्पक्ष, उच्चस्तरीय और समयबद्ध जांच होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.