एमएमटीटीसी में गुरु-दक्षता कार्यक्रम का समापन आज
गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से आयोजित 12वें ऑनलाइन फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (गुरु-दक्षता) का कार्यक्रम का समापन 11 अगस्त को होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी, जबकि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के माननीय कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी मुख्य अतिथि होंगे। एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि चार सप्ताह के इस कार्यक्रम में 90 से अधिक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए, जिनमें उच्च शिक्षा के समकालीन एवं प्रासंगिक विषयों को शामिल किया गया। 12वें ऑनलाइन फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (गुरु-दक्षता) के पाठ्यक्रम समन्वयक वाणिज्य विभाग के प्रो. अनिल यादव हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.